रायसेन. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित एक नदी के तेज बहाव में आज एक महिला बह गयी, जिसका अब तक पता नहीं चल सका, उसकी खोजबीन जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रजनी कुशवाहा नाम की महिला घर से किसी पड़ोसी के घर जाने को कह कर निकली थी। महिला की चप्पल और छाता बेगमगंज के समीप स्थित एक नदी के किनारे मिला है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि महिला नदी के तेज बहाव में बह गयी है। महिला के परिजन और पुलिस की गोताखोर टीम महिला को ढूंढ रही है, लेकिन अब तक महिला का कुछ पता नहीं चला है। परिजन का कहना है कि महिला मानसिक रुप से कमजोर थी, ऐसी संभावना है कि वह किसी काम से नदी किनारे गई होगी और पैर फिसलने से वह नदी में बह गयी।
नदी के तेज बहाव में बही महिला, खोजबीन जारी